(दीपक यादव हमीरपुर उत्तर प्रदेश)
(हमीरपुर सुमेरपुर)। गत 15 जनवरी को कस्बे में हुई लव जिहाद, गैंगरेप,धर्मांतरण के दबाव की घटना से प्रशासन आरोपियों के खिलाफ होने वाली कार्यवाही में ढीला पड़ता जा रहा है। जिससे हिंदूवादी संगठनों में निराशा और आक्रोश के भाव पनपने लगे हैं। प्रशासन की शिथिलता का फायदा आरोपियों के गुर्गे कस्बे में लगातार उठाकर आंदोलन करने वाले हिंदू संगठनों से जुड़े युवाओं को निशाना बनाने लगे हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान कस्बे में हुई दो घटनाएं इस बात का सबूत है कि आरोपियों से जुड़े गुर्गों के हौसले बुलंद है।
कस्बे के निवासी लकड़ी माफिया मौलाना खान के पुत्र अबान उर्फ अफान खान ने कस्बे के एक नाबालिग हिंदू किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर हवस का शिकार बनाया। अफान कस्बे की इंडियन इलाज सहित अलग-अलग जगह पर ले जाकर दुष्कर्म करके अश्लील वीडियो बनाएं। गत 14 जनवरी को देर रात जब किशोरी धर्मांतरण के लिए तैयार नहीं हुई। तब उसने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। वीडियो वायरल होते ही हिंदूवादी संगठनों में उबाल आ गया। 15 जनवरी को सुबह आरएसएस,विहिप, बजरंग दल, गौ रक्षा दल आदि संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता पदाधिकारी पीड़िता के घर जमा हो गए और परिजनों को ले जाकर रिपोर्ट दर्ज कराकर आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की मांग करते हुए थाने के सामने हाईवे जाम करके जमकर हंगामा काटा था। इस बवाल के बाद पुलिस ने आनन-फानन में रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी मौलाना खान को हिरासत में लिया था और देर रात मुख्य आरोपी अबान उर्फ अफ़ान खान को मुठभेड़ में घायल करके गिरफ्तार किया था। इस घटना में हिंदूवादी संगठनों से जुड़े कुछ युवाओं की अहम भूमिका थी। घटना के बाद से सोशल मीडिया के माध्यम से इन युवाओं को धमकियां मिलने लगी थी। बुधवार की रात मौलाना खान से जुड़े कुछ गुर्गों ने शिव शक्ति अखाड़ा के जिला शस्त्र प्रमुख आदर्श तिवारी को गाली गलौज करके जान से मारने की धमकी दी थी। अभी यह प्रकरण ठंडा भी नहीं हुआ था कि इसी बीच गुरुवार को रात 10:30 बजे खाना खाकर घर के बाहर टहल रहे गौ रक्षा दल के कार्यकर्ता शुभम द्विवेदी के ऊपर अज्ञात छह- सात लोगों ने धारदार हथियारों से हमलाकर दिया।पीड़ित ने आरोप लगाया कि वह लोग खुलेआम धमकी देते हुए कहा कि मौलाना खान प्रकरण में चुप्पी साध लो, वरना जान से मार देंगे। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।







