झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के अनुमोदन एवं निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी झालावाड़ के अध्यक्ष विरेंद्र सिंह गुर्जर एवं झालरापाटन विधानसभा प्रत्याशी रामलाल चौहान द्वारा पिड़ावा नगर कांग्रेस कमेटी की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। नवीन कार्यकारिणी की घोषणा होने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने शीर्ष नेतृत्व, जिला नेतृत्व एवं विधानसभा नेतृत्व का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
नवीन कार्यकारिणी में अनुभवी और सक्रिय कार्यकर्ताओं को तरजीह देते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने का प्रयास किया गया है। घोषित सूची के अनुसार निम्नलिखित पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है
अध्यक्ष विरेंद्र कुमार बागवान संगठन महासचिव श्याम माली *उपाध्यक्ष निलेश चेलावत,अजहरूद्दीन खान ,जगदीश टेलर ,त्रिलोकचन्द जैन ,जमील भाई महासचिव सुमित जैन,अभिषेक बैरागी ,संजय राना,राकेश सुमन,घिसु लाल धोबी सचिव राजू माली, अज़ीम परवेज़ मिया, पवन जैन, रियाज मोहम्मद,सबीर बैग ,मंगल भावसार,रोमिल जैन,किशन माली, रामलाल सेन,संजय कुमार जैनसोशल मीडिया प्रभारी मुकेश धोबी प्रवक्ता सीताराम शर्मा सदस्य कालू लाल माली ,सोरभ जैन, पिंटू बागवान, मोहम्मद आरिफ, सोयल खान,गिरीश कुमार जैन,नरेन्द्र कुमार-माली
नगर कांग्रेस कमेटी की इस नवीन ऊर्जावान टीम की घोषणा होने पर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। नेतृत्व ने आशा व्यक्त की है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पूरी निष्ठा से कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने और संगठन को और अधिक गतिशील बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।






