Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

अंजू बनी फातिमा अपनाया इस्लाम! पाकिस्तानी मीडिया के जरिए….

हिंदुस्तान से पाकिस्तान पहुंची अंजू ने धर्म परिवर्तन कर अपने प्रेमी नसरुल्लाह से निकाह कर लिया है। धर्म परिवर्तन के बाद अब उसका नाम फातिम हो गया है। इससे पहले अंजू ने कहा था कि वो बस अपने फेसबुक दोस्त से मिलने पाकिस्तान आई है और कुछ दिनों में लौट आएगी। हालांकि,अब पाकिस्तानी मीडिया के जरिए ऐसी खबरें आ रही हैं कि दोनों ने निकाह कर लिया है। अंजू भारत में पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। अंजू धर्म परिवर्तन करने से पहले ईसाई थी। वो वीजा लेकर पाकिस्तान गई है।

निकाह के बाद जब नसरुल्लाह से मीडिया ने बात की तो उसने अंजू के साथ निकाह करने की खबरों को गलत करार दिया। नसरुल्लाह कहा कि अंजू (फातिमा) उसकी दोस्त है और वो उससे प्यार नहीं करता है। हालांकि इस बीच दोनों का निकाहनामा सामने आया गया जो नसरुल्लाह के दावों पर सवाल उठाता है।

इससे पहले एक पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट Geo.tv को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया है कि वो अपने नए घर में खुशी से रह रही है। अधिकारी के हवाले से कहा गया था कि स्थानीय लोगों अंजू को तोहफे देने के लिए आ रहे हैं। वो यहां खुश है और नसरुल्लाह के घर में ही रह रही है।

अपर दीर जिला के डिस्ट्रिक्ट पुलिस ऑफिसर मुश्ताक खान के अनुसार, अंजू ने पुलिस को बताया है कि उसने भारत में अपने पति से तलाक ले लिया है। पुलिस ने यह भी बताया कि वह अपना प्यार पाने के लिए भारत से पाकिस्तान आई है। वो यहां पर खुशी से रह रही है। पुलिस अधिकारी ने अंजू के बारे में बताया था कि उसके पाकिस्तान आने की जांच पूरी हो चुकी है। वो एक महीने के वीजा पर पाकिस्तान आई है। उसके सभी दस्तावेज लीगल हैं।

इससे पहले अंजू ने कहा था कि वो अपने प्रेमी नसरुल्लाह से शादी करने के लिए इस्लाम कबूल नहीं करेंगीं। खैबर पख़्तूनख़्वा के दीर बाला पहुंची अंजू ने बीबीसी से बातचीत कहा था कि उन पर शादी के लिए इस्लाम कबूल करने का कोई दबाव नहीं है, लेकिन वो खुद शादी के लिए धर्म बदलने के हक में नहीं हैं। अंजू ने कहा था कि मैं नसरुल्लाह से 2020 से ही बात करती थीं। हमारे बीच फेसबुक के जरिये संपर्क हुआ था। नसरुल्लाह से मिलने के लिए ही मैं पाकिस्तान पहुंची हूं। यहां आकर मुझे अच्छा लग रहा है।

Share
Now