आजकल जहा बिना दहेज़ के शादी सम्पन्न नहीं होती वही सहारनपुर में एक अनोखी शादी ने दिल जीत लिया और देश की रूढ़िवादी परंपरा को तोड़ कर मिसाल कायम की जी हाँ आपको बता दे की सहरानपुर में एक इंडियन आर्मी मेजर ने केवल 1 रूपए लेकर कैप्टन रैंक की लड़की से शादी की यह मामला सरसावा क्षेत्र के मीरपुर गांव का है, जहां लोगों ने इस शादी को मिसाल बताया. मीरपुर के रहने वाले ओमपाल सिंह भारतीय सेना से रिटायर्ड है उन्होंने अपने बेटे मधुर चौधरी की शादी जो की मेजर है 16 मार्च 2026 को ब्रजमंडल में रहने वाली ज्योति सौरात से करवाई इस शादी में ख़ास बात ये रही की दहेज़ के नाम पे नारियल और शगुन का 1 रूपए लिया गया ये शादी केवल अनोखी नहीं बल्कि समाज में एक मिसाल भी कायम करती है






