अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
ग्राम कनकी में एक ग्रामीण को घायल किया हाथी ने
कोरबा// कोरबा जिले में जंगली हाथियों का उत्पात अनवरत जारी है। जानकारी के अनुसार कोरबा-चांपा मार्ग स्थित ग्राम कनकी में एक जंगली हाथी घुस आया, जिससे वहा भगदड़ मच गई। लेकिन एक ग्रामीण भाग नहीं सका। जिसे हाथी ने घायल कर दिया हैं। इस घटना उपरांत ग्राम कनकी में दहशत का माहौल व्याप्त है। वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच आगे की कार्यवाही कर रहे हैं।







