अमृतसर मंदिर ग्रेनेड हमला,पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी ढेर, एक सिपाही घायल…

पंजाब के अमृतसर में 15 मार्च 2025 को ठाकुरद्वारा मंदिर पर हुए ग्रेनेड हमले के मुख्य आरोपी गुरसिदक सिंह को पुलिस ने आज सुबह मुठभेड़ में मार गिराया। यह मुठभेड़ राजासांसी इलाके में हुई, जहां गुरसिदक अपने साथी विशाल के साथ मौजूद था। विशाल मौके से फरार हो गया, और पुलिस उसकी तलाश जारी रखे हुए है।

पुलिस को विशेष खुफिया सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी राजासांसी इलाके में घूम रहे हैं। सीआईए और छेहरटा पुलिस की टीम ने उन्हें पकड़ने के लिए घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें हेड कांस्टेबल गुरप्रीत सिंह के बाएं हाथ में गोली लगी और इंस्पेक्टर अमोलक सिंह की पगड़ी पर भी गोली लगी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें गुरसिदक घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई।

15 मार्च की रात करीब 12:35 बजे दो अज्ञात व्यक्तियों ने मोटरसाइकिल पर सवार होकर ठाकुरद्वारा मंदिर पर ग्रेनेड फेंका था, जिससे मंदिर की दीवार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था और खिड़की के शीशे टूट गए थे। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था।

पुलिस अब फरार आरोपी विशाल की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है। पंजाब पुलिस राज्य में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध ह

Share
Now