Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

अमित शाह ने डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि…

भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं मिसाइल मैन के नाम से प्रसिद्ध डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर सोमवार को गृहमंत्री अमित शाह ने श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि, डॉ एपीजे अब्दुल कलाम ने विज्ञान से लेकर राजनीति तक हर क्षेत्र में अमिट निशान छोड़े हैं। शाह ने ट्वीट किया, कलाम की ज्ञान की खोज हमारे आत्म निर्भर भारत मिशन को हर दम प्रेरित करती है। 

अमित शाह के अलावा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी कलाम को याद करते हुए उन्हें जनता का राष्ट्रपति बताया, जिनका जीवन सदा देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने ट्वीट किया, पूर्व राष्ट्रपति और देश के मिसाइल मैन को दिल की गहराइयों से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम देश के 11वें राष्ट्रपति बने थे। 
वैज्ञानिक के तौर पर उन्होंने डीआरडीओ और इसरो के साथ काम किया। भारत के लिए बैलिस्टिक मिसाइल विकसित करने में उनकी प्रमुख भूमिका थी। इसके अलावा भारत के सबसे महत्वपूर्ण परमाणु परीक्षण पोखरण-2 में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई थी।
विज्ञान के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

Share
Now