Home / Trending / महेंद्र सिंह धोनी के साथ-साथ सुरेश रैना ने भी इंटरनैशनल क्रिकेट को कहा अलविदा….

महेंद्र सिंह धोनी के साथ-साथ सुरेश रैना ने भी इंटरनैशनल क्रिकेट को कहा अलविदा….

  • रैना ने 30 जुलाई 2005 को श्रीलंका के खिलाफ दांबुला वनडे से डेब्यू किया था
  • 15 साल के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में रैना ने 226 वनडे, 18 टेस्ट और 78 टी-20 खेले

नई दिल्ली: महेंद्र सिंह धोनी के साथ-साथ भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. रैना ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है.

https://www.instagram.com/p/CD6d3QChY-V/?utm_source=ig_web_copy_link

74वें स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय टीम के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के साथ-साथ टीम इंडिया में उनके खास दोस्‍त रहे सुरेश रैना ने भी अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से संन्‍यास की घोषणा कर दी है. सुरेश रैना ने इंस्‍टाग्राम के माध्‍यम से फैन्‍स को बताया कि वो धोनी को ज्‍वाइंन कर रहे हैं. 

रैना से सीधे-सीधे संन्‍यास शब्‍द का इस्‍तेमाल किए बिना इंस्‍टाग्राम पर लिखा, “माही भाई आपके साथ भारतीय टीम में खेलने का अनुभव काफी शानदार रहा है. मैं गर्व पूरी तरह से सम्‍मान से भरा हुआ है. इसके साथ इस फेहरिस्‍त में मैं भी आपको ज्‍वाइन कर रहा हूं. थैंक्‍यू इंडिया, जय हिंद.

[post-views]
Share
Now