Home / Politics / जिस बीजेपी MLA ने फूंका पुतला उसी से मिलने अस्पताल पहुंचे अखिलेश…

जिस बीजेपी MLA ने फूंका पुतला उसी से मिलने अस्पताल पहुंचे अखिलेश…

बहराइच में एक प्रदर्शन के दौरान भाजपा विधायक अनुपमा जायसवाल पुतला दहन करते समय झुलस गईं। बताया जा रहा है कि 25 अप्रैल को वह समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव का पुतला जला रही थीं, तभी अचानक आग तेज हो गई और वह उसकी चपेट में आ गईं।

इस घटना में उनके चेहरे और बाल प्रभावित हुए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें संभाला और अस्पताल पहुंचाया। प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मंगलवार को अखिलेश यादव अस्पताल पहुंचे और अनुपमा जायसवाल का हालचाल जाना। उन्होंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

इसके बाद उन्होंने अपने X अकाउंट से संदेश साझा करते हुए लिखा कि वे समाज में तनाव या नफरत नहीं, बल्कि सौहार्द देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सकारात्मक राजनीति की परंपरा उन्हें यही सिखाती है कि मानवीय संबंधों को प्राथमिकता दी जाए। इसी भावना के तहत वे विधायक से मिलने पहुंचे और उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

[post-views]
Share
Now