अग्निपथ भारत बंद! दिल्ली के अंदर कोहराम !दिल्ली के बाहर भी जाम। रेल पटरी पर भी..

अग्निपथ योजना के खिलाफ भारत बंद के ऐलान के बीच दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों और रेल पटरियों पर उतर चुके हैं। शिवाजी ब्रिज स्टेशन पर बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता जुट गए हैं

अग्निपथ योजना के खिलाफ भारत बंद के ऐलान और राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के बीच दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों और रेल पटरियों पर उतर चुके हैं। नई दिल्ली में शिवाजी ब्रिज स्टेशन पर बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता जुट गए हैं। इस दौरान उन्होंने एक ट्रेन का रास्ता भी रोक दिया। सुरक्षाकर्मियों ने काफी मशक्कत के साथ इन्हें हटाकर ट्रेन को रवाना किया। उधर कनॉट प्लेस में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर नारेबाजी की और बसों के आगे खड़े हो गए।

राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ को लेकर आक्रोशित कांग्रेस ने अग्पिनपथ योजना पर युवाओं के गुस्से को देखते हुए इस मुद्दे को भी अपने आंदोलन का हिस्सा बना लिया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के अलावा कई बड़े नेताओं की मौजूदगी में जंतर-मंतर पर कांग्रेस ‘सत्याग्रह’ कर रही है। इस बीच कनॉट प्लेस में अचानक सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे और हंगामा करने लगे। पुलिस को इन्हें संभालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। शिवाजी ब्रिज पर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हंगामे के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

दिल्ली में कई रूटों पर आवाजाही बाधित
कांग्रेस के प्रदर्शन की वजह से सोमवार को दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस ने कई रास्ते बंद कर दिए जिस कारण राजधानी में कई स्थानों पर भीषण जाम लगा। दिल्ली-नोएडा-दिल्ली फ्लाईवे, मेरठ एक्सप्रेस-वे, आनंद विहार, सराय काले खां, प्रगति मैदान और दिल्ली के अन्य हिस्सों में सुबह भारी जाम रहा। नई दिल्ली में गोल डाक खाना जंक्शन, पटेल चौक, विंडसर प्लेस, तीन मूर्ति चौक और पृथ्वीराज रोड से आगे बसों की आवाजाही बंद है। गोल मेथी जंक्शन, तुगलक रोड जंक्शन, क्लेरिजेस जंक्शन, क्यू-प्वाइंट जंक्शन, सुनहरी मस्जिद जंक्शन, मौलाना आज़ाद रोड जंक्शन और मान सिंह रोड पर भी आवाजाही बाधित है। मोतीलाल नेहरू मार्ग, अकबर रोड, जनपथ और मान सिंह रोड से भी बचने की सलाह दी है।

Share
Now