March 27, 2023

Express News Bharat

Express News Bharat 24×7 National Hindi News Channel.

09 फिलिस्तीनी नागरिकों की मौत बाद अब यरुशलम के धार्मिक स्थल में गोलाबारी ! बंदूकधारियों ने आठ को गोलियों से भूना….

इस्राइल की राजधानी यरुशलम के बाहरी इलाके नेवे याकोव (Neve Yaakov) स्ट्रीट पर एक पूजा स्थल में शुक्रवार को गोलीबारी की खबर सामने आई। इस्राइली बचाव सेवा ने बताया कि यरुशलम के पूजा स्थल में गोलीबारी हुई है। इस घटना में मरने वालों की संख्या आठ हो गई है और करीब 10 लोग घायल हैं। इस्राइल के विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। आधिकारिक बयान के अनुसार, यह घटना रात 8:15 बजे (स्थानीय समयानुसार) हुई।

गोलीबारी एक आतंकवादी हमला: पुलिस
यह हमला फिलिस्तीन के वेस्ट बैंक में इस्राइली सैनिकों द्वारा नौ लोगों के मारे जाने के एक दिन बाद हुआ है। पुलिस का कहना है कि यह गोलीबारी एक ‘आतंकवादी हमला’ है। उन्होंने कहा कि गोलीबारी शुक्रवार शाम को पूर्वी यरुशलम के उत्तरी हिस्से में हुई।

पुलिस ने बंदूकधारी को मार गिराया
पुलिस ने कहा कि आतंकवादी कार से पूर्वी यरुशलम के उत्तरी हिस्से के पड़ोस में एक पूजा स्थल के रूप में इस्तेमाल की जाने वाली इमारत पर पहुंचा और गोलियां चला दीं। पुलिस ने बंदूकधारी का पता लगाया और उसे गोली मार दी। उन्होंने कहा कि हमले में इस्तेमाल की गई एक पिस्तौल जब्त कर ली गई है। मैगन डेविड एडोम (एमडीए) बचाव सेवा ने कहा कि उसके चिकित्सकों ने घटनास्थल पर पांच पीड़ितों को मृत घोषित कर दिया। एमडीए स्टाफ ने कहा कि 70 साल की एक महिला और 20 साल के एक युवक की हालत की हालत गंभीर है और 14 साल के एक लड़के की हालत मध्यम रूप से गंभीर है। घायलों को हदासाह माउंट स्कोपस अस्पताल ले जाया गया।

Share
Now