इजराइल और हमास के युद्धविराम लागु हो चुका है। हजारो फिलिस्तीनी अपने घरो की और लोट रहे है ,एक लंबे इंतज़ार के बाद शांति की हल्की किरण दिखाई दी है। शुक्रवार दोपहर से इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम लागू होने के साथ ही लोगों की आंखों में फिर से उम्मीदें लौट आई हैं। महीनों तक गोलाबारी और धमाकों से दहली गाजा की गलियों में अब बच्चों की आवाजें और लौटते क़दमों की आहट सुनाई देने लगी है।
युद्धविराम के बाद हजारों फिलिस्तीनी अपने टूटे घरों की तरफ लौट रहे हैं कोई मलबे के नीचे से अपनी यादें ढूंढ रहा है, तो कोई अपने जले हुए घर की दीवारों पर फिर से जिंदगी लिखने की कोशिश कर रहा है। राहत सामग्री लेकर मानवीय संगठन भी सक्रिय हो गए हैं, ताकि विस्थापित लोगों को जल्द मदद मिल सके।
हालांकि हालात अब भी बेहद नाजुक हैं बिजली, पानी और दवाओं की भारी कमी है लेकिन इस बार फर्क इतना है कि लोग डर नहीं, भरोसे के साथ आगे बढ़ रहे हैं।






