Home / News / एड. बबीता झा बनीं वर्ल्ड कंज़्यूमर ऑर्गेनाइजेशन–इंडिया की राष्ट्रीय महासचिव…

एड. बबीता झा बनीं वर्ल्ड कंज़्यूमर ऑर्गेनाइजेशन–इंडिया की राष्ट्रीय महासचिव…

दिल्ली। उपभोक्ता अधिकारों के संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय और सेलिब्रिटी लाइफ फाउंडेशन द्वारा सशक्त पहचान बना चुकीं बबीता झा को एक बड़ी राष्ट्रीय जिम्मेदारी सौंपी गई है। वर्ल्ड कंज़्यूमर ऑर्गेनाइजेशन–इंडिया ने उन्हें संगठन की राष्ट्रीय समिति का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त करते हुए उत्तर भारत का समन्वयक बनाया है। यह नियुक्ति तीन वर्षों की अवधि के लिए की गई है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष असगर आलम द्वारा जारी मनोनयन पत्र में कहा गया है कि सुश्री बबीता झा उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम–2019 के अंतर्गत उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए सेमिनार, गोष्ठी और जनसंपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से व्यापक अभियान चलाएंगी। समाज के हर वर्ग को साथ जोड़कर उपभोक्ता हितों की रक्षा को मजबूत करना उनकी प्रमुख जिम्मेदारी होगी।
मनोनयन पत्र में संगठन ने सुश्री बबीता झा की ईमानदारी, समर्पण और कर्मठता पर पूर्ण विश्वास जताते हुए कहा है कि वह अपने पद की गरिमा बनाए रखते हुए इस स्वैच्छिक आंदोलन को नई दिशा देंगी। उपभोक्ता जागरूकता के क्षेत्र में उनसे प्रभावी भूमिका की अपेक्षा की गई है। सुश्री बबीता झा की इस नियुक्ति की सूचना राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण आयोग, भारत सरकार सहित संबंधित विभागों को दी गई है। साथ ही प्रेस प्रतिनिधियों को भी इसकी जानकारी प्रेषित की गई है।
उपभोक्ता अधिकारों के लिए लगातार आवाज़ बुलंद करने वाली राष्ट्रीय महासचिव व पश्चिम भारत के समन्वयक डॉ शाज़िया नाज़ एड. सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सुश्री बबीता झा की नियुक्ति पर बधाई देते हुए कहा कि यह नियुक्ति न केवल संगठन के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के उपभोक्ताओं के हित में एक महत्वपूर्ण कदम है।
सुश्री बबीता झा को राष्ट्रीय सचिव फरहत परवीन शेख़ महाराष्ट्र स्टेट के अध्यक्ष सैयद असलम, उत्तराखंड देहरादून की जिला चेयरपर्सन रूहीना इदरीसी देहरादून की जिला महासचिव मंजू जैन उत्तर प्रदेश के स्टेट वाइस चेयरमैन साजिद सिद्दकी उत्तर प्रदेश के राज्य समिति के सचिव वेदपाल सिंह चौहान सहारनपुर के डिस्ट्रिक्ट वाइस चेयरपर्सन यासमीन सिद्दीकी सहारनपुर के सिटी अध्यक्ष अरशद जमाल उत्तराखंड कार्यालय के प्रभारी नायर इकबाल देवबंद के सिटी अध्यक्ष सैयद हारिस ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष असगर आलम का आभार व्यक्त किया है

[post-views]
Share
Now