Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

GST के एडिशनल कमिश्नर गिरफ्तार! 9 साल में 204 परसेंट संपत्ति अचानक बढ़ गई ED ने किया…..

प्रवर्तन निदेशालय (ED) के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर सचिन सावंत को ED की टीम ने लखनऊ से अरेस्ट किया है। मंगलवार सुबह मुंबई से पहुंची टीम ने उनके लखनऊ में गोमती नगर विस्तार स्थित फ्लैट पर छापेमारी की। इस दौरान उनके मुंबई स्थित आवास पर भी छापा चल रहा था।

ED की टीम करीब 23 घंटे की छानबीन के बाद सावंत को गिरफ्तार करके फ्लाइट से मुंबई ले गई है। वहां उन्हें मुंबई हाईकोर्ट में पेश किया गया। ED की तरफ से वकील ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत मांगी, लेकिन, कोर्ट ने 7 दिन की रिमांड मंजूर की है।

सचिन पर मुंबई में प्रवर्तन निदेशालय के डिप्टी डायरेक्टर रहते हुए डायमंड कंपनी में 500 करोड़ रुपए की हेराफेरी का आरोप है। सचिन 2008 बैच के IRS अफसर हैं। वह वर्तमान में लखनऊ में तैनात हैं और GST के एडिशनल कमिश्नर हैं।

हाथ हिलाया और कार में बैठकर चले गए सचिन
बुधवार को मुंबई में कोर्ट से बाहर आते वक्त सचिन सावंत से मीडिया ने बात करने का प्रयास किया, तो वो हाथ हिलाते हुए कार में बैठ गए। इशारा किया कि कुछ नहीं कहना है।

सूत्रों के मुताबिक, ED की टीम सोमवार सुबह करीब 7 बजे गोमती नगर विस्तार स्थित शालीमार विस्टा अपार्टमेंट में पहुंची थी। सचिन सावंत यही पर रहते हैं। करीब पूरे दिन फ्लैट पर टीम छानबीन करती रही। दस्तावेज जांचे गए। इसके बाद बुधवार सुबह 7 बजे टीम चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गईं।

CBI ने मुकदमा दर्ज किया, अब ED कर रही जांच
लखनऊ में ED को उनके घर से कई दस्तावेज, बैंक से जुड़ी डिटेल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मिले हैं। ED ने उनको अपने कब्जे में ले लिया है। सूत्रों ने बताया कि सावंत 4 साल तक मुंबई ED में तैनात रहे। उनके कार्यकाल के दौरान ही डायमंड कंपनी की 500 करोड़ रुपए की हेराफेरी का मामला सामने आया था। इस मामले में CBI ने मुकदमा दर्ज किया था। यही वजह है कि पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद ED ने उन्हें गिरफ्तार किया।

9 साल में आय से 204% ज्यादा संपत्ति
सूत्रों के मुताबिक, सचिन ने साल 2011-20 के दौरान आय से 204% ज्यादा संपत्ति बनाई। यही नहीं, 1.02 करोड़ रुपए कैश देकर एक कंपनी के नाम पर फ्लैट खरीदा था। कंपनी की स्थापना भी सचिन ने ही की थी और पिता को डायरेक्टर बनाया था। इसके अलावा एक BMW कार खरीदा था। भाई पुलिस में जूनियर पद पर हैं, जबकि पिता रिटायर हो गए हैं।

Share
Now