Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

करोना के बढ़ते केसों के बीच एक्शन शुरू! 3 राज्य सरकारों ने भी लिया यह बड़ा फैसला! अब फिर से जरूरी होगा…..

देश में एक बार फिर से कोरोना के मामलों में तेजी देखने को मिली है। हर रोज पांच से छह हजार लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं। मौतों का आंकड़ा भी काफी अधिक बढ़ गया है। इस बीच, एक बार फिर से राज्य सरकारों की तरफ से सख्ती का एलान होने लगा है। इसी हफ्ते केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों और प्रमुख सचिवों के साथ बैठक करके राज्यों को अलर्ट रहने को कहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 10 और 11 अप्रैल को देशभर के अस्पतालों में तैयारियों का जायजा करने को लेकर 10 और 11 अप्रैल को मॉड ड्रिल कराने का भी एलान किया है।

इन तीन राज्यों ने मास्क अनिवार्य किया
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए हरियाणा, केरल और पुडुचेरी ने मास्क अनिवार्य कर दिया है। हरियाणा सरकार के अनुसार, सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य है। सरकार ने आम लोगों से अपील की है कि वह कोरोना के रोकथाम के लिए जरूरी नियमों का पालन करें। सरकार ने जिला और पंचायत प्रशासन को इसकी निगरानी करने का आदेश दिया है।

Share
Now