लखनऊ कांग्रेस मुख्यालय में कार्यक्रम में कुछ लोगों ने कांग्रेस के स्टार प्रचारक कन्हैया कुमार और उनके समर्थकों पर केमिकल फेंका। अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये केमिकल क्या था? हालांकि इससे कन्हैया और उनके समर्थकों का कहना है कि इससे चेहरे और शरीर जलन महसूस हो रही है। केमिकल फेंकने वाले देवांश वाजपेयी को लोगों ने पकड़ लिया। उसने कहा कि कन्हैया देशद्रोही है। इसका प्रोग्राम लखनऊ में क्यों होना चाहिए। जो देश का नही, वो हमारा कैसे हो सकता है।
मंगलवार को कांग्रेस मुख्यालय में कार्यक्रम था। लोग कन्हैया का इंतजार कर रहे थे। कार्यक्रम में कन्हैया देरी से पहुंचे। जैसे ही वो मंच की ओर बढ़े, कुछ युवकों के एक समूह ने उनके ऊपर केमिकल जैसे लिक्विड फेंका। इससे अफरा तफरी मच गई। लोग इधर उधर भागने लगे। एक प्रदर्शनकारी देवांश वाजपेयी को मौके पर ही लोगों ने पकड़ लिया।
कांग्रेस का आरोप- ये काम एबीवीपी का
कांग्रेसियों का आरोप है कि ये काम एबीवीपी के कार्यकर्ताओं का है। वो कांग्रेस के कार्यक्रम को नहीं होने देना चाहते। वे नहीं चाहते कि लोकतांत्रिक ढंग से कोई अपनी बात रखे। कन्हैया कहीं लोगों के बीच हीराे न बन जाए, इससे ये डरे हुए थे।
भाजपा का आरोप-सुनने वाले लोग नहीं थे, इसलिए ड्रामा
भाजपा का आरोप है कि कन्हैया के कार्यक्रम कुर्सियां खाली थी। इसलिए कांग्रेसियों ने खुद ही ये ड्रामा रचा, जिससे इज्जत बचे। पुलिस जांच कर रही है। शाम तक ही दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। ये कोई पहली बार नहीं, जब कन्हैया कुमार के आयोजन से विवाद जुड़ गया हो