Home / News / कोटा विश्वविद्यालय के M.Sc. प्रथम सेमेस्टर परिणाम पर एबीवीपी ने उठाए सवाल, पुनर्मूल्यांकन की मांग…

कोटा विश्वविद्यालय के M.Sc. प्रथम सेमेस्टर परिणाम पर एबीवीपी ने उठाए सवाल, पुनर्मूल्यांकन की मांग…

झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट

कोटा विश्वविद्यालय द्वारा हाल ही में जारी किए गए M.Sc. प्रथम सेमेस्टर परिणाम को लेकर छात्रों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने विश्वविद्यालय पर गंभीर धांधली के आरोप लगाए हैं।

महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष प्रियांशु पाटीदार ने बताया कि जारी किए गए परिणाम में लगभग 80% विद्यार्थियों को बैक दे दी गई है तथा कई छात्रों को फेल घोषित कर दिया गया है, जो किसी भी परिस्थिति में संभव नहीं है। यह साफ तौर पर विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है और परीक्षा परिणाम में हुई गड़बड़ी को दर्शाता है।

इस मामले पर जिला संयोजक रवि मेघवाल ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि “M.Sc. Zoology का परीक्षा परिणाम तत्काल प्रभाव से पुनः जारी किया जाए। यदि ऐसा नहीं किया गया तो एबीवीपी सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।”

इस दौरान प्रान्त एसएफडी संयोजक अंकित देव गुर्जर, जिला संयोजक रवि मेघवाल , छात्रसंघ अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह राठौड़ निलेश मेनारिया भाग संयोजक-गरीमा मेहता , नगर मंत्री हर्षित जैन, ललित नागर , देवेन्द्र बैरागी इन्द्र सिंह, अर्जुन लोधा , रोहित धाकड़ सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे और सभी ने एक सुर में विश्वविद्यालय प्रशासन को चेतावनी दी कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

👉 परिणाम में पारदर्शिता और छात्रों के हक की लड़ाई को लेकर एबीवीपी ने साफ कर दिया है कि यदि विश्वविद्यालय ने अपनी गलती सुधारी नहीं, तो आंदोलन को बड़े स्तर पर चलाया जाएगा।

Tagged:
[post-views]
Share
Now