Join Us

फरार आरोपी गिरफ्तार

बखरी/ बेगूसराय/ संवाददाता।
बखरी पुलिस ने शुक्रवार को एक नामजद फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति पर अपहरण कर मारपीट गाली गलौज करने का आरोप में मामला दर्ज है।जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर विकाश कुमार राय ने बताया कि प्राणपुर निवासी मो एकामुल के पुत्र मो वकील को कांड के अनुसंधानकर्ता एसआई उदय शंकर कुमार ने बखरी मुख्य बाजार से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत मे भेजा जा रहा है।

Share
Now