इंसुलिन लेकर तिहाड़ जेल पहुंचे AAP कार्यकर्ता! जमकर किया प्रदर्शन; आतिशी बोली- केजरीवाल की जान….

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के समर्थन में कई AAP कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं ने तिहाड़ जेल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मंत्री आतिशी भी मौजूद रही।

प्रदर्शनकारियों ने हाथों में ‘केजरीवाल को इंसुलिन दो’ की तख्ती लेकर प्रदर्शन करते रहे। वहीं इस प्रदर्शन को लेकर तिहाड़ के आसपास पुलिस का जबर्दस्त पहरा था। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। चप्पे-चप्पे पर दिल्ली पुलिस के जवान तैनात थे।

शुगर लेवल 300 के पार

वहीं, मंत्री आतिशी ने कहा- दिल्ली के लोगों ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के लिए इंसुलिन भेजा है। वह पिछले 30 साल से डायबिटीज के मरीज हैं और आज उनका शुगर लेवल 300 तक पहुंच गया है। दिल्ली की जनता को अपने मुख्यमंत्री की चिंता है और उन्होंने अरविंद केजरीवाल के लिए इंसुलिन भेजी है।

केजरीवाल की जान खतरे में: आतिशी

उन्होंने कहा कि डॉक्टर आपको बताएंगे कि इंसुलिन के बिना इसे नियंत्रित नहीं किया जा सकता है और अगर तिहाड़ जेल प्रशासन इंसुलिन देने से इनकार करता है तो अरविंद केजरीवाल की जान खतरे में है। इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा?

Share
Now