Home / Breaking News / मशहूर निशानेबाज एवं कोच जसपाल राणा के अचानक निधन से शोक की लहर PM मोदी ने जताया….

मशहूर निशानेबाज एवं कोच जसपाल राणा के अचानक निधन से शोक की लहर PM मोदी ने जताया….

भारतीय खेल जगत से शुक्रवार को एक बेहद दुखद खबर सामने आई। देश के प्रसिद्ध निशानेबाजी कोच और पूर्व अंतरराष्ट्रीय शूटर जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके अचानक निधन से खिलाड़ियों, कोचों और खेल प्रेमियों के बीच शोक का माहौल है।
बताया जा रहा है कि विदेश दौरे से लौटने के बाद उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बढ़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
जसपाल राणा ने खिलाड़ी और कोच दोनों भूमिकाओं में भारतीय निशानेबाजी को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। अपने करियर में उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का गौरव बढ़ाया और बाद में युवा खिलाड़ियों को तराशने का काम किया।
देश की स्टार निशानेबाज मनु भाकर समेत कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के मार्गदर्शक के रूप में भी उनकी पहचान रही। उनके प्रशिक्षण और अनुभव का लाभ भारतीय निशानेबाजी को वर्षों तक मिलता रहा।
राणा के निधन की खबर सामने आते ही खेल जगत की कई हस्तियों ने गहरा दुख व्यक्त किया। सोशल मीडिया पर भी उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया।
अपने शानदार खेल करियर, अनुशासन और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता के लिए याद किए जाने वाले जसपाल राणा भारतीय खेल इतिहास में हमेशा एक सम्मानित नाम बने रहेंगे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now