Home / News / पीएचसी झूमकी की अनोखी पहल — अस्पताल न पहुँच पाने वाले मरीजों तक पहुँची चिकित्सा सेवा

पीएचसी झूमकी की अनोखी पहल — अस्पताल न पहुँच पाने वाले मरीजों तक पहुँची चिकित्सा सेवा

झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट

नयापुरा में लगा एनसीडी स्वास्थ्य शिविर — हृदय, मधुमेह, कैंसर सहित गंभीर बीमारियों की जाँच व उपचार से ग्रामीणों को मिली राहत

बीसीएमओ डॉ. सुनील मीणा द्वारा ब्लॉक बैठक में दिए गए निर्देशों की अनुपालना में पीएचसी झूमकी सेक्टर के अंतर्गत ग्राम नयापुरा में निःशुल्क एनसीडी स्क्रीनिंग, उपचार एवं फॉलो-अप शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में हृदय रोग (हार्ट अटैक, स्ट्रोक), कैंसर, क्रॉनिक रेस्पिरेटरी डिज़ीज़ (अस्थमा, सीओपीडी), मधुमेह के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य, न्यूरोलॉजिकल रोग, किडनी रोग तथा नॉन-अल्कोहोलिक फैटी लिवर से संबंधित जाँच एवं परामर्श प्रदान किया गया।

शिविर में चिकित्सा अधिकारी डॉ. शुभम पाटीदार, सीएचओ त्रिलोक नागर, एएनएम सोनम, लैब जाँच हेतु हनीफ खान, हेल्पर स्टाफ पवन सेन एवं आशा सहयोगिनी अनीता शर्मा ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित इस शिविर से विशेष रूप से उन मरीजों को लाभ मिला जो अस्पताल तक पहुँच पाने में असमर्थ थे।

डॉ. शुभम पाटीदार ने उपस्थित ग्रामीणों को उच्च रक्तचाप व मधुमेह की दवाइयों के सही सेवन का समय, बिना चिकित्सकीय सलाह दवा बंद न करने की सावधानी, हृदय रोग के बढ़ते खतरे, स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार-विहार तथा नियमित जाँच के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

ग्रामीणों ने इस एनसीडी शिविर की सराहना करते हुए इसे गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान, उपचार एवं रोकथाम की दिशा में अत्यंत उपयोगी पहल बताया। यह शिविर स्वस्थ गाँव और जागरूक समाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Tagged:
[post-views]
Share
Now