Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

जन्मदर बढ़ाने के लिए चीन सरकार का एक नया उपाय

चीन सरकार ने जन्मदर में गिरावट पर बढ़ती चिंता के बीच युवाओं को शादी करने के लिए प्रोत्साहित करने का एक अनोखा उपाय ढूंढ निकाला है।

दरअसल, पूर्वी चीन में सरकार 25 वर्ष या उससे कम उम्र वाली दुल्हन को शादी के लिए 1,000 युआन ($137) का “इनाम” दे रही हैं ।

छह दशकों में पहली बार जनसंख्या में गिरावट और तेजी से बढ़ती उम्र वाली आबादी चीन के लिए चिंता का विषय बन चुका था। सरकार इसकी निवारण के लिए तत्काल उपाय ढूंढ निकाली है।

वही चीन में शादी के लिए कानूनी उम्र सीमा पुरुषों के लिए 22 वर्ष और महिलाओं के लिए 20 वर्ष है, लेकिन शादी करने वाले जोड़ो की संख्या में गिरावट आ रही है।

जून में जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार 2022 में विवाह  6.8 मिलियन पर पहुंच गई जो 1986 के बाद से सबसे कम है। साल 2021 की तुलना में 2022 में  800,000 कम शादियां हुई थी। 

चीन की मीडिया ने बताया कि चीन की प्रजनन दर पहले से ही कम है, 2022 में गिरकर 1.09 रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच चुका है।

Share
Now