Home / Updates / 1 लाख की डील फेल! एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई से सहारनपुर में मचा हड़कंप! आरोपी भेजा जेल…

1 लाख की डील फेल! एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई से सहारनपुर में मचा हड़कंप! आरोपी भेजा जेल…

लोक निर्माण विभाग के अपर अभियंता नीरज सैनी 50 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार1 लाख रुपये की थी मांग, एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाईसहारनपुर।सहारनपुर में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अपर अभियंता नीरज सैनी को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि अभियंता ने किसी कार्य से संबंधित फाइल पास करने के लिए कुल 1 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी।सूत्रों के अनुसार, शिकायतकर्ता ने इस संबंध में एंटी करप्शन टीम को सूचना दी, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाया और बुधवार को लोक निर्माण विभाग के कार्यालय में नीरज सैनी को रिश्वत की राशि लेते हुए पकड़ लिया। टीम ने मौके से 50 हजार रुपये बरामद किए हैं।एंटी करप्शन टीम ने आरोपी अभियंता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है।हाल के दिनों में सहारनपुर में एंटी करप्शन टीम लगातार भ्रष्टाचार पर नकेल कस रही है, जिससे सरकारी विभागों में हड़कंप का माहौल है।रिपोर्ट : नीरज जॉय सहारनपुर

[post-views]
Share
Now