झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट
आज झालावाड जनाना अस्पताल मे सुबह एक नवजात बालक आया! अध्यक्ष बाल कल्याण समिति शिवराज सिंह हाडा ने बताया कि आज सुबह अस्पताल प्रशाशन से सूचना मिली की एक बालक जो स्वस्थ्य हालत मे है कोई व्यक्ति पालना गृह मे परित्याग कर गया है! जिसे तत्परता से गहन चिकित्सा इकाई मे भर्ती किया किया! इस पर बाल कल्याण समिति सदस्य गजेंद्र सेन पूर्णिमा सिकरवार और दत्तक ग्रहण एजेंसि के दीपक गौतम शारिक बेग मान सिंह अस्पताल पहुँच कर बालक के स्वास्थ्य की जानकारी ली! मौके पर अस्पताल अधीक्षक संजय जैन उप अधीक्षक राधेशाम बेरवा भी पहुँच गये! उपस्थित नर्सिंग स्टाफ को निर्देश दिये! अध्यक्ष हाडा ने बताया की कुछ समय पूर्व भी एक बालक को झाड़ियों मे फेका गया किंतु इस्वरीय कृपा से समय पर पता चल जाने, से उसकी जान बच गई ! समय समय पर बाल अधिकारिता विभाग “फेके नही हमे दे” जैसे जागरूकता अभियान चलाये जाते है जिसका परिणाम है की सुरक्षित परित्याग पालना गृह मे किया गया! इस तरह से किये गये परित्याग से किसी प्रकार की पुलिस कार्यवाही भी परित्याग करने वाले के विरुद्ध नही की जाती और बालक का जीवन भी बच जाता है!







