Home / News / बांका रेलवे स्टेशन पर मिला लगभग 5 वर्षीय बालक “भरूच” उर्फ राहुल

बांका रेलवे स्टेशन पर मिला लगभग 5 वर्षीय बालक “भरूच” उर्फ राहुल

Ancor आज सुबह लगभग 5 वर्ष का एक बालक बांका रेलवे स्टेशन परिसर में पाया गया।
स्टेशन मास्टर बांका के द्वारा घटना उक्त बालक के संबंध में सूचना विभागीय पदाधिकारी एवं चाइल्ड हेल्प लाइन, बांका को दी गई।
पारिवारिक जानकारी (बालक ने स्वयं बताई) बताया गया कि बालक के पिता- बिन्दो , मालदा रेलवे स्टेशन के पास चटाई बेचते हैं, माता-स्वर्गीय संतानो, भाई- पंडित, बहन- शिवानी हैं l
बालक के द्वारा पता मालदा रेलवे स्टेशन के पास बताया गया है।
चाइल्ड लाइन के द्वारा बालक को रेस्क्यू कर सदर अस्पताल में इलाज के बाद बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष प्रस्तुत किया गया l
बालक को बाल कल्याण समिति (CWC) के आदेश से विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बांका मे आवासित कराया गया है । मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ, बांका।

Tagged:
[post-views]
Share
Now