कैराना लोकसभा सीट से इकरा हसन ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भरोसे को बरकरार रखते हुए जीत हासिल की है। कैराना में सपा प्रत्याशी इकरा हसन ने 60 हजार से ज्यादा मतों से जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा के प्रदीप चौधरी को हराया है। औपचारिक घोषणा होना बाकी है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में (19 अप्रैल, 2024) को कैराना लोकसभा संसदीय क्षेत्र में मतदान हुआ था।






