Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

बिहार में गवर्नर हाउस के सदस्यों पर कोरोना का कहर….

कोरोना वायरस का प्रकोप पूरे देश में चरम सीमा पर है तो वहीं बिहार में गवर्नर हाउस के लगभग 20 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय जायसवाल भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बिहार में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कोरोना मरीजों का आंकड़ा हर रोज तेजी से बढ़ रहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 19,284 हो गई है। जिनमें से 6,261 सक्रिय मामले हैं, 12,849 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 174 लोगों की मौत हो चुकी है।
बिहार में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए 31 जुलाई तक लॉकडाउन को बढ़ाया गया है। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि, बिहार सरकार ने 16 से 31 जुलाई तक लॉकडाउन का निर्णय लिया है। सभी नगर निकाय, जिला मुख्यालय, अनुमंडल और प्रखंड मुख्यालय 15 दिनों के लिए बंद रहेंगे। इसके लिए दिशानिर्देश तैयार किए जा रहे हैं।
उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार ने आगे कहा कि कोरोना की न कोई दवा है, न टीका है। हम सभी को चेहरे पर मास्क, तौलिया या रुमाल लगाना सुनिश्चित करना होगा।

Share
Now