Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का कार एक्सीडेंट अस्पताल में भर्ती..

उत्तर प्रदेश मिर्जापुर से एक बड़ी खबर आ रही है।

कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल एक सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि मिर्जापुर प्रयागराज मार्ग पर घटना घटी है।

प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल प्रयागराज मिर्जापुर मार्ग पर सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं। उनके पैर, हाथ और सीने में चोट आई है। ट्रामा सेंटर में उनका इलाज चल रहा है। 

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें आशीष पटेल घायल दिख रहे हैं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है। उनके आसपास काफी भीड़ भी दिख रही है। 


आज आशीष पटेल की शादी की सालगिरह भी है। उनकी पत्नी और मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बुधवार सुबह दो ट्वीट भी किए ते।

जानकारी के लिए बता दें कि अनुप्रिया पटेल अपना दल के संस्थापक सोनेलाल पटेल की बेटी हैं और अभी केंद्रीय मंत्री भी हैं। वहीं, आशीष एमएलसी हैं और योगी सरकार में मंत्री हैं। आशीष पटेल योगी सरकार 2.0 में तकनीकी शिक्षा मंत्री हैं। 

Share
Now