वृंदावन में बडा हादसा पांच लोगों की मौत कई घायल….

वृंदावन में एक मकान के गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई।

मिली सूचना के अनुसार चार घायल हैं। दो घायल वृंदावन के सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती हैं। एक मथुरा के सिटी अस्पताल में हैं और एक आगरा रेफर कर दिया है। हादसे में सबसे दर्दनाक बात यह रही कि इसमें दो बेटियों के सामने उनकी माताओं की मौत हो गई।

वही कानपुर नगर के फेस-2 निवासी शिव नारायण कश्यप ने बताया कि हादसे में उनकी पत्नी गीता कश्यप की मौत हो गई है।

बता दें दर्शन कर पत्नी, बेटी और रश्मि गुप्ता 5.45 बजे करीब लौट रहीं थीं। तभी यह हादसा हो गया। उनको बेटी द्वारा फोन कर हादसे की जानकारी दी गई। वह तत्काल सौ शैय्या अस्पताल पहुंचे। वहां पत्नी मृत पड़ी थी। इधर, बेटी घायल हालत में थी। उसे देख उनकी तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल के डॉक्टरों ने उनको भी भर्ती कर ड्रीप लगाई।

बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार सभी लोग श्रीबांके बिहारी के दर्शन के कर मंदिर से महज 10 मिनट पहले ही बाहर निकले थे और दुसायत मोहल्ले के निकासी मार्ग से वापस लौट रहे थे। वहीं, पांच अन्य घायल हैं, इनकी भी हालत गंभीर है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार पिछले दिनों आई बाढ़-बारिश के बाद मकान और भी खतरनाक स्थिति में आ गया। मंगलवार शाम को 5.45 बजे इसका छज्जा और छत की बाउंड्रीवाल भरभराकर गिर गई।

वृंदावन मृतकों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा —मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। साथ ही घायलों के निशुल्क उपचार की भी घोषणा की है।

वही प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया है ”शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदनाएं हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।

Share
Now