Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

महिला बनी किलर! कांग्रेस नेता को दौड़ा-दौड़ा कर गोलियों से भूना! घटना का cctv फुटेज आया सामने…..

पंजाब का तरनतारन जिला इन दिनों सुर्खियों में है। रविवार को गोइंदवाल साहिब जेल में दो गैंगस्टरों की हत्या के बाद एक और बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। यहां कांग्रेस सरकार में मार्केट कमेटी पट्टी के पूर्व चेयरमैन एवं कांग्रेस नेता मेजर सिंह धालीवाल को एक महिला ने दौड़ा-दौड़ाकर गोली मारी। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें मेजर सिंह आगे भाग रहा है और महिला उसका पीछा कर दौड़ाकर गोली मार रही है। गोली लगने से मेजर सिंह की मौत हो गई। मगर पंजाब में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

कौन है महिला
महिला ने मेजर सिंह की हत्या उन्हीं के पैलेस में की। तरनतारन के एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान के मुताबिक महिला मेजर सिंह के पैलेस में लगभग चार वर्षों से सजावट का काम करती थी। घटना के बाद से महिला फरार है। वह पैलेस में ही रहती थी। महिला मूलरूप से अमृतसर जिले के गांव मकबूलपूरा की रहने वाली है।

Share
Now