शर्मनाक: DCW अध्यक्ष स्वाति मालीवाल से ही हो गई छेड़छाड़! कार से 15 मीटर तक घसीटा एम्स के ……

नई दिल्ली: दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने ट्वीट कर अपने ऊपर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। स्वाती मालीवाल ने ट्वीट कर यह बताया कि उनके साथ बुधवार देर रात एक गाड़ी वाले ने नशे के हालत में छेड़छाड़ करने की कोशिश की। जब उन्होंने उसे पकड़ने की कोशिश की तो गाड़ी वाले ने शीशा बंद कर उन्हें 10 से 15 मीटर तक घसीटा। स्वाती के आरोपों पर दिल्ली पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

एम्स के पास देर रात की घटना
स्वाती मालीवाल के साथ यह घटना बुधवार देर रात 11 बजे के आस-पास की बताई जा रही है। स्वाती ने अपने साथ हुए छेड़छाड़ पर ट्वीट कर जानकारी दी। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने बताया कि कल देर रात मैं दिल्ली में महिला सुरक्षा के हालात Inspect कर रही थी। एक गाड़ी वाले ने नशे की हालत में मुझसे छेड़छाड़ की और जब मैंने उसे पकड़ा तो गाड़ी के शीशे में मेरा हाथ बंद कर मुझे घसीटा। भगवान ने जान बचाई। यदि दिल्ली में महिला आयोग की अध्यक्ष सुरक्षित नहीं, तो हाल सोच लीजिए।

पूरी घटना क्या है जानिए
स्वाती मालीवाल के बताए अनुसार, यह घटना बुधवार देर रात की है। स्वाती एम्स के गेट नंबर 2 पर खड़ी थीं। तभी वहां नशे की हालत में एक व्यक्ति आया। उसने स्वाती मालीवाल को अपनी कार में बैठने के लिए कहा। स्वीति मालीवाल ने बैठने से मना कर दिया और शख्स को जोर से फटकारा। मालीवाल के मना करने के बाद नशे की हालत में उस शख्स ने कार का शीशा बंद कर दिया जिसके बाद स्वाति का हाथ कार में फंस गया। इसके कारण कार चालक स्वाति को 10 से 15 मीटर तक घसीटता ले गया। हालांकि स्वाती मालीवाल खतरे से बाहर हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Share
Now