अंकुर जैन बने अल्प०स०मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष…

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने आने वाले निकाय चुनाव व लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश में भाजपा ने अल्पसंख्यक मोर्चा में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। महानगर के युवा कर्मठ भाजपा नेता अंकुर जैन को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। अंकुर जैन को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद उनके समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। जैसे ही यह खबर मिली तभी से अंकुर जैन को बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही है। अंकुर जैन भाजपा के कर्मठ नेता है और पूर्व में मोर्चे में प्रदेश मंत्री रहे ओर ऊर्जावान होकर मोर्चे में जिम्मेदारी का निर्वहन कर पार्टी को मजबूत किया प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर अंकुर जैन ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार,महामंत्री आदित्य कोठारी,मोर्चा प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कोली ओर मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन का आभार धन्यवाद प्रकट किया और कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है वह उसे बखूबी निभाकर पार्टी को ओर मजबूत करेंगे.

रिपोर्ट -दीपक गुप्ता

Share
Now