कतर: फीफा विश्व कप में जाकिर नायक को धार्मिक स्पीकर बनाने पर भारत भड़का! इस मुद्दे पर ….

साल 2016 में नाइक के इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर विभिन्न धार्मिक समुदायों और समूहों के बीच दुश्मनी, घृणा या अन्य नकारात्मक भावनाओं को फैलाने और समूह के सदस्यों को प्रोत्साहित और सहायता करने के आरोप लगे थे।

फीफा वर्ल्ड कप में भगोड़ा जाकिर नाइक को बुलाए जाने का भाजपा ने विरोध किया है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस मामले पर नाराजगी जताते हुए कहा कि भारत इस मुद्दे को जरूर उठाएगा। उन्होंने कहा कि जाकिर नाइक मलेशियाई नागरिक है और आप उसे कहीं भी बुलाइए लेकिन उस मंच पर बुलाने का क्या तुक है जिसके बारे में उसे कोई जानकारी ही नहीं है।

जानें आखिर जाकिर नाइक पर क्यों भड़का है भारत?
बता दें कि फीफा विश्व कप 2022 में जाकिर नाइक को आमंत्रित किया गया है। भारत में जाकिर नाइक को भड़काऊ भाषण देने के चलते प्रतिबंधित कर दिया गया है और उनके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट भी जारी है। हालांकि, जाकिर नाइक कई साल से देश से बाहर रह रहे हैं। अब जाकिर को फीफा विश्व कप में आमंत्रित किया गया है। वह पूरे विश्व कप के दौरान धार्मिक भाषण देंगे। नाइक पर भारत में मनी लॉन्ड्रिंग और अभद्र भाषा का उपयोग करने का आरोप है।

Share
Now