हिमाचल प्रदेश में वोटिंग शुरू चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर…..

Himachal Pradesh Assembly Election Live Updates : हिमाचल प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों पर आज 12 नवंबर को चुनाव हो रहे हैं। मतदान सुबह 08 बजे शुरू हो गया, जो शाम 05 बजे तक चलेगा। सुबह 08 बजे से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगनी शुरू हो गई हैं। इस बार प्रदेश के 55,92,828 मतदाता चुनावी रण में उतरे 412 उम्मीदवारों की राजनीतिक किस्मत आज ईवीएम में कैद कर देंगे। इनमें 24 महिलाएं भी शामिल हैं। हिमाचल की मतगणना 08 दिसंबर को होगी।

हिमाचल प्रदेश में कुल मतदाताओं में 67559 सेवा मतदाता, 22 प्रवासी भारतीय मतदाता तथा 5525247 आम मतदाता हैं। राज्य में पुरुषों की अपेक्षा महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है। इनमें 2854945 महिलाएं, 2737845 पुरुष तथा 38 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। मतदान के लिए उन प्रवासी मतदाताओं को मूल पासपोर्ट दिखाना होगा, जो पासपोर्ट विवरण अनुसार जन प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत मतदाता सूचियों में शामिल हैं।

Live Updates :-

  • कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह का कहना है कि हम पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे। वर्तमान सरकार ने सभी वर्गों की आवाजों को दबा दिया है। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा, ‘राज्य में हाल ही में हुए उपचुनाव में सरकार को हार का सामना करना पड़ा था। वह सेमीफाइनल था, यह फाइनल है। ये चुनाव भी हारेंगे। कांग्रेस बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। राज्य को आगे ले जाने और उसकी दशा बदलने के लिए चुनाव लड़ा जा रहा है। यह सिर्फ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के बारे में नहीं है बल्कि राज्य के भविष्य के बारे में है। वर्तमान सरकार ने समाज के सभी वर्गों की आवाजों को दबा दिया और उनकी अनदेखी की

सीएम जयराम ठाकुर की बेटी चंद्रिका ठाकुर ने कहा कि मतदान के दिन उत्साह होता है। हम खुश और तनावमुक्त हैं। मंडी ने हमेशा सीएम जयराम ठाकुर का समर्थन किया है। लोगों ने देखा होगा कि जो विकास हुआ है और वे निश्चित रूप से भाजपा को वोट देंगे।

  • हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मतदान करने से पहले मंडी के सराज में एक मंदिर में दर्शन किए।
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हिमाचल विधानसभा चुनाव के दौरान मजबूत सरकार चुनने के लिए महिलाओं, युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है।
  • हिमाचल प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों के लिए मतदान शुरू हुआ।
  • हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि हिमाचल के सभी लोग आज मतदान को लेकर बहुत उत्साहित हैं। वे सभी आज मतदान करेंगे और हिमाचल प्रदेश में नई सरकार बनाने में मदद करेंगे।
Share
Now