Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

बाढ़ पीड़ितों ने की खाना न पहुंचने की शिकायत! DM बोले जोमैटो सर्विस थोड़ी चला रहे हैं.. देखें वीडियो

उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले के टांडा में बाढ़ पीड़ितों को दिए जा रहे मदद का जायजा लेने पहुंचे जिलाधिकारी का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। जिसने वह कह रहे हैं कि हम कोई जोमैटो सर्विस नहीं चला रहे हैं। सुविधा लेने के लिए बाढ़ चौकियों पर आना होगा। हिंदुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। हालांकि जिलाधिकारी का कहना है कि वीडियो गलत तरीके से प्रसारित किया जा रहा है। पूरी बात को ना बता कर केवल 18 सेकंड का वीडियो दिखा कर प्रशासन की छवि धूमिल की जा रही है।

जिलाधिकारी गुरुवार को टांडा तहसील के अवसानपुर और महरीपुर में बाढ़ से पीड़ित परिवारों की समस्याओं को जानने के लिए पहुंचे थे। वहां पर बनाई गई बाढ़ चौकी पर उन्हें जानकारी मिली कि कुछ लोग अपने घरों से नहीं निकल रहे हैं। प्रशासन की तरफ से जो भी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है उसे लेने के लिए नहीं आ रहे हैं। इस पर जिलाधिकारी ने हल्की नाराजगी प्रकट करते हुए कहा की प्रशासन की तरफ से बाढ़ चौकी स्थापित की गई है यहां पर आना होगा। उन्होंने कहा कि आप घर पर रहेंगे हम घर पर थोड़ी पहुंचा देंगे। सरकार कोई जोमैटो सर्विस नहीं चला रही है।

Share
Now