सहारनपुर पुलिस द्वारा फर्जी चेसिस नंबर बनाकर ट्रैक्टर बेचने वाले अभियुक्त गिरफ्तार 22 ट्रैक्टर भी बरामद….

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर एंव अपर पुलिस अधीक्षक नगर सहारनपुर के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के पर्येवेक्षण में थाना जनकपुरी एवं क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 26.02.2022 को मुखबिर की सूचना पर जनपद में विभिन्न एजेन्सियो द्वारा फर्जी चैचिस नम्बर डालकर किसानो को असली के रूप में विक्रय कर आरटीओ आफिस से रजिस्ट्रेशन कराने के उपरान्त विभिन्न किसानो द्वारा चलाये जा रहे ट्रैक्टरो के सम्बन्ध में विभिन्न जानकारी एवं चैचिस नम्बरो के टैम्परिंग करने वाले गैंग व एजेन्सी मालिको के विरूद्ध साक्ष्य संकलन कर कार्यवाही हेतू संदिग्ध पाये जाने पर महिन्द्रा कम्पनी के 10 ट्रैक्टर व स्वराज कम्पनी के 12 ट्रैक्टर (कुल 22 ट्रैक्टर) कब्जे पुलिस मे लिये गये है तथा अभियुक्त मुस्तकीम अहमद पुत्र गुलजार अहमद नि0 खान आलमपुरा थाना जनकपुरी जनपद सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना जनकपुरी पर मु0अ0सं0 44/2022 धारा 420,467,468,471,482 भादवि बनाम एजेन्सी मलिक अभियुक्त मुस्तकीम अहमद पुत्र गुलजार अहमद नि0 खान आलमपुरा थाना जनकपुरी जनपद सहारनपुर व अन्य अज्ञात एजेन्सी मलिक के विरूद्व पंजीकृत किया गया है। साक्ष्य संकलन एवं अन्य अभियुक्तगणो की संलिप्ता एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन कर विवेचना प्रचलित है। विवेचना के आधार पर शेष एजेन्सी मालिक एवं अन्य अभियुक्तो के विरूद्ध साक्ष्य के आधार पर कार्यवाही की जायेगी। अब तक कार्यवाही/विवेचना सें क्रेता किसानो के विरूद्ध अपराध में शामिल होने का कोई साक्ष्य उपलब्ध नही हुआ है ट्रैक्टरो को परीक्षण एवं विधिक कार्यवाही हेतू कब्जे पुलिस मे लिया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम/पताः-
1- मुस्तकीम अहमद पुत्र गुलजार अहमद नि0 खानआलमपुरा थाना जनकपुरी जनपद सहारनपुर
बरामदगी का विवरणः-
22 ट्रैक्टर बरामद, महिन्द्रा कम्पनी (10 ट्रैक्टर) व स्वराज कम्पनी (12 ट्रैक्टर)
पुलिस टीमः-

  1. प्रभारी निरीक्षक श्री अविनाश गौतम थाना जनकपुरी, सहारनपुर
  2. प्रभारी स्वाट टीम श्री जयवीर सिह जनपद सहारनपुर
    3.प्रभारी सर्विलांस सैल श्री अजब सिह जनपद सहारनपुर
  3. प्रभारी अभिसूचना विंग श्री अजय प्रसाद गौड जनपद सहारनपुर
  4. उ0नि0 श्री कर्मवीर सिहं थाना जनकपुरी, सहारनपुर
  5. है0का0 अमरदीप सिहं स्वाट टीम सहारनपुर
  6. है0का0 अरूण कुमार स्वाट टीम सहारनपुर
  7. है0का0 यशपाल सिहं सर्विलांस सैल सहारनपुर
  8. है0का0 अंकुर अभिसूचना विंग सहारनपुर
  9. है0का0 सुहेल खान अभिसूचना विंग सहारनपुर
  10. है0का0 नेत्रपाल राणा अभिसूचना विंग सहारनपुर
  11. है0का0 हेमन्त कुमार अभिसूचना विंग सहारनपुर
  12. का0 मोहित शर्मा अभिसूचना विंग सहारनपुर
  13. का0 अजीत कुमार अभिसूचना विंग सहारनपुर
  14. का0 424 गौरव कुमार थाना जनकपुरी सहारनपुर
Share
Now