सहारनपुर पुलिस का बड़ा खुलासा, नकली नोट की तस्करी करने वाले शातिर गैंग को दबोचा महिला समेत 4 गिरफ्तार,जाली करेंसी भी बरामद। ..

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर, सहारनपुर एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के कुशल पर्यवेक्षण में आगामी विधान सभा चुनाव-2022 के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक सदर बाजार द्वारा गठित टीम एंव जनपद की अभिसूचना विंग, परिक्षेत्रीय टीम का सहयोग प्राप्त करते हुए मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनांक 09.02-2022 को समय करीब 15.30 बजे छोटी लाईन रहीमाबाद के पास संघनता से चेकिंग करते हुए 02 पुरूष एव 02 महिला को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से कुल 1,35,500/- भारतीय जाली मुद्रा व असली नगदी 5,370/- रूपये बरामद की गयी। इस सम्बन्ध में अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना सदर बाजार पर मु0अ0सं 78/2022 धारा 489A/489B/489C IPC पंजीकृत किया गया हैं। यह लोग राष्ट्र विरोधी कार्य व देश की अर्थव्यवस्था को खराब कर रहे है जिससे जनता में नाराजगी व समाज के लोगो के बीच अव्यवस्था बनी हुयी है अभियुक्तगण को मान0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पताः-

  1. बोबी पुत्र देवेन्द्र छिल्लर निवासी ग्राम तमेला गढी थाना दोघट जनपद बागपत
  2. जुगमेन्द्र कुमार पुत्र कल्याण सिंह निवासी ग्राम अथई थाना भोपा जिला मुजफ्फरनगर
  3. शारदा उर्फ गुड्डू पत्नि सन्दीप शर्मा निवासी गली न0 2 ज्वाला नगर थाना कोतवाली नगर सहारनपुर
  4. ममता चौधरी पत्नि चमन निवासी ग्राम टपरी थाना कोतवाली देहात जनपद सहारनपुर
    फरार अभियुक्तों का नाम व पताः-
  5. कविन्द्र पुत्र जयप्रकाश निवासी ग्राम तमेलागढी थाना दोघट जनपद बागपत
  6. हरेन्द्र पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम काठा जनपद बागपत
    अभियुक्तों का आपराधिक इतिहासः-
    बोबी पुत्र देवेन्द्र छिल्लर निवासी ग्राम तमेला गढी थाना दोघट जनपद बागपत
    1.मु0अ0स0 142/15 धारा 60 EX ACT थाना दोघट जनपद बागपत
    2.मु0अ0स0 78/22 धारा 489A/489B/489C IPC
    जुगमेन्द्र कुमार पुत्र कल्याण सिंह निवासी ग्राम अथई थाना भोपा जिला मुजफ्फरनगर
  7. मु0अ0स0 78/22 धारा 489A/489B/489C IPC
    शारदा उर्फ गुड्डू पत्नि सन्दीप शर्मा निवासी गली न0 2 ज्वाला नगर थाना कोतवाली नगर सहारनपुर
  8. मु0अ0स0 78/22 धारा 489A/489B/489C IPC
    ममता चौधरी पत्नि चमन निवासी ग्राम टपरी थाना कोतवाली देहात जनपद सहारनपुर
  9. मु0अ0स0 78/22 धारा 489A/489B/489C IPC
    बरामदगी का विवरण अभियुक्तवारः-
    बोबी पुत्र देवेन्द्र छिल्लर निवासी ग्राम तमेला गढी थाना दोघट जनपद बागपत से बरामद
  10. 500 रूपये के कुल 137 जाली नोट कुल मूल्य 68500/- व असली नोट 1565/- रूपये ।
  11. एक फोन एण्ड्रायड एंमआई लाल रग
    जुगमेन्द्र कुमार पुत्र कल्याण सिंह निवासी ग्राम अथई थाना भोपा जिला मुजफ्फरनगर
  12. 500 रूपये के कुल 41 जाली नोट व 100 रूपये के कुल 3 जाली नोट कुल मूल्य 20800/- व असली नोट 1715/- रूपये
  13. एक फोन एण्ड्रायड ओप्पो नीला रग
    शारदा उर्फ गुड्डू पत्नि सन्दीप शर्मा निवासी गली न0 2 ज्वाला नगर थाना कोतवाली नगर सहारनपुर
  14. 500 रूपये के कुल 76 जाली नोट कुल मूल्य 38000/- व असली नोट 940/- रूपये
    2.एक फोन सैमसंग की पैड व एक फोन एण्ड्रायड वीवो नीला रग
    ममता चौधरी पत्नि चमन निवासी ग्राम टपरी थाना कोतवाली देहात जनपद सहारनपुर
  15. 200 रूपये के कुल 41 जाली नोट कुल मूल्य 8200/-व असली नोट 1150/- रूपये
  16. एक फोन एण्ड्रायड ओप्पो नीला रग
    गिरफ्तार करने वाली पुलिस पार्टी का नाम
    1-उ0नि0 श्री धर्मेन्द्र कुमार थाना सदर बाजार।
    2-उ0नि0 श्री विकास चारण थाना सदर बाजार सहारनपुर।
    3-उ0नि0श्री अजय गौड अभिसूचना विंग जनपद सहारनपुर।
    4- उ0नि0 श्री मुबारिक हसन परिक्षेत्रिय टीम सहारनपुर ।
    5.है0का0 07 शाहनवाज परिक्षेत्रिय टीम सहारनपुर
    6.है0का0 512 राजवीर परिक्षेत्रिय टीम सहारनपुर
    7-का0 696 मोहित शर्मा अभिसूचना विंग जनपद सहारनपुर।
    8-का0 2096 गौरव कुमार थाना सदर बाजार जनपद सहारनपुर
    9-कां02074 कपिल थाना सदर बाजार सहारनपुर।
    10.म0का0 1680 चित्रा थाना सदर बाजार जिला सहारनपुर।
    11.म0का0 1042 रीता थाना सदर बाजार जिला सहारनपुर।
    पूछताछ का विवरणः-
    अभियुक्त बोबी पुत्र देवेन्द्र छिल्लर निवासी ग्राम तमेला गढी थाना दोघट जनपद बागपत ने बताया कि मै तथा मेरा साथी कविन्द्र पुत्र जयप्रकाश निवासी ग्राम तमेलागढी थाना दोघट जनपद बागपत(फरार) व हरेन्द्र निवासी काठा जनपद बागपत(फरार) हम तीनो लोग मिलकर नकली नोट बनाते है तथा उन नकली नोटो को हम लोग व मेरे पकडे गये तीनो अन्य साथी जुगमेन्द्र , शारदा व ममता बाजारो मे इन नोटो को लोगो को सही बताकर चला देते है तथा नकली नोटो को 25 हजार असली के बदले 50 हजार जाली के बेचते है तथा हम लोग इन जाली रूपयो को मौका तलाश करके असली रूपयो के रूप मे प्रयोग करते है इन जाली नोटो को पैठ, बाजार, मेला आदि मे आसानी से असली के रूप मे चलाते है । अभि0गण से विस्तृत पूछताछ जारी है।
Share
Now