झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बोकारो आगमन पर बार एसोसिएशन…..

झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बोकारो आगमन पर बार एसोसिएशनके अध्यक्ष श्री अनिमेष चौधरी ने राजेश ठाकुर को बधाई देते हुए फूलों का गुलदस्ता भेंट किया।

      श्री राजेश ठाकुर जी को प्रदेश अध्यक्ष का पदभार मिला जिसके कारण बोकारो के वासियों में अपार हर्ष का माहौल देखा जा रहा है लोगों को उम्मीद जाग चुकी है कि इनकी अध्यक्षता में झारखंड प्रदेश में कांग्रेस कार्यक्षेत्र में अग्रसर होगी। इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी जोश देखा जा रहा है। श्री राजेश ठाकुर के प्रदेश अध्यक्ष का प्रभार ग्रहण करने के बाद पहली बार आगमन की खुशी में बोकारो जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अनिमेष चौधरी ने श्री ठाकुर से मुलाकात की और प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई देते हुए फूलों की गुलदस्ता भेंट स्वरूप प्रदान किया। और बोकारो जिले के विकास हेतु सभी से मिल जुल्म कर ईमानदारी से कार्य करने का सुझाव श्री अनिमेष चौधरी जी ने दिया।

श्री राजेश ठाकुर के झारखंडकांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बार एसोसिएशन के साथ-साथ पूरे बोकारो जिले में हर्ष का माहौल देखा जा रहा है।

रिपोर्ट नवेंदु कुमार मिश्रा

Share
Now