सीएम धामी आज फिर शाम को पहोचेगे दिल्ली जानिए फिर से क्यों इतनी जल्दी जा रहे है दिल्ली !

उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पद की कमान संभालने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दूसरी बार, आज शाम 7:30 बजे दिल्ली रवाना हो रहे हैं।

गौर ही कि कुछ दिनों पहले भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तीन दिवसीय दिल्ली के दौरे पर गए थे।

वही, तमाम केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर बीते दिन वापस लौटे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक बार फिर बुधवार को दिल्ली रवाना हो रहे हैं।

जिस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम कैबिनेट मंत्रियों से मुलाकात की थी।

आपको बता दें कि पिछले दिनों दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय, केंद्रीय कृषि एवं किसान मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह, केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट, भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी समेत भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष से मुलाकात की थी।

Share
Now