ये है मोदी सरकार की नई कैबिनेट- जानिए किसे मिला कौन सा मंत्रालय- यहां देखें पूरी लिस्ट….

नई दिल्‍ली: मोदी की नई कैबिनेट में 43 मंत्रियों ने शपथ ली, इसमें 36 नए चेहरों को शामिल किया गया। शपथ लेने वालों में 7 यूपी और 3 गुजरात के सांसद है। इसके साथ ही 7 मंत्रियों का प्रमोशन हुआ है और 12 पुराने मंत्रियों ने दिया इस्तीफा। नए मंत्रियों को मिलाकर अब कुल 77 मंत्री हो गए हैं।

अनुराग ठाकुर, जी किशन रेड्डी, मनसुख मांडविया, किरन रिजिजू, आरके सिंह, हरदीप सिंह पुरी और पुरषोत्तम रूपाला को प्रमोशन है। ये सभी 7 राज्य मंत्री थे, जिन्‍हें अब कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया। विस्तार के बाद मंत्रिमंडल में अब 11 महिलाएं हैं।

देखें किस राज्‍य के बनाए गए नए मंत्री:
यूपी से अनुप्रिया पटेल, पंकज चौधरी, भानुप्रताप सिंह वर्मा, सत्यपाल सिंह बघेल, कौशल किशोर, बीएल वर्मा और अजय कुमार बने मंत्री।

गुजरात से दर्शना जरदोश, देवसिंह चौहान और महेंद्र भाई को मिली जगह।

कर्नाटक से राजीव चंद्रशेखर, शोभा करंदलाजे, ए नारायण स्वामी और भगवंत खुबा को मंत्री बनाया।

महाराष्ट्र से नारायण राणे, कपिल पाटिल, भगवत कृष्ण राव और भारती प्रवीण पवार को मंत्री बनाया गया।

पश्चिम बंगाल से सुभाष सरकार, शांतनु ठाकुर, जॉन बारला और निशीथ प्रामाणिक को मंत्री बनाया गया।

बिहार से पशुपति पारस और आरपी सिंह

एमपी से ज्योतिरादित्य सिंधिया और वीरेंद्र कुमार

ओडिशा से अश्विनी वैष्णव, विश्वेश्वर टुडू

असम से सर्बानंद सोनोवाल

राजस्थान से भूपेन्द्र यादव

दिल्ली से मीनाक्षी लेखी

मंत्रियों को मिले ये मंत्रिमंडल:
कॉमर्स मिनिस्टर पीयूष गोयल को अब कपड़ा मंत्रालय भी सौंपा गया

अश्विनी वैष्णव को रेल मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई

मोदी कैबिनेट में प्रमोशन पाने वाले अनुराग ठाकुर को खेल मंत्री के साथ, सूचना और प्रसारण मंत्रालय भी सौंपा गया

मनसुख मांडविया बने देश के नए स्वास्थ्य मंत्री। उनको रसायन और उर्वारक मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया

हरदीप पुरी को पेट्रोलियम मंत्री बनाया गया। हरदीप पुरी शहरी विकास मंत्री भी बने रहेंगे।

ज्योतिरादित्य सिंधिया नए एविएशन मंत्री बने

आरके सिंह को ऊर्जा मंत्रालय की जिम्मेदारी

सर्बानंद सोनोवाल को बंदरगाह, जहाजरानी, जलमार्ग और आयुष मंत्रालय का कार्यभार मिला

खाद्य मंत्रालय पशुपति पारस को दिया गया

भूपेंद्र यादव को श्रम मंत्रालय मिला

गिरिराज सिंह ग्रामीण विकास मंत्री बनाए गए

स्‍मृति ईरानी महिला और बाल विकास मंत्री होंगी

नारायण राणे को MSME

महेन्द्र नाथ पांडेय को हैवी इंडस्ट्री

धर्मेंद्र प्रधान देश के नए शिक्षा मंत्री होंगे

अमित शाह गृह मंत्रालय के अलावा सहकारिता मंत्रालय की निगरानी करेंगे

मीनाक्षी लेखी को विदेश मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री का पद सौंपा गया

अजय भट्ट रक्षा राज्य मंत्री बनाए गए

जी किशन रेड्डी को संस्कृति मंत्रालय के साथ पर्यटन मंत्रालय और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी भी सौंपी गई

पुरुषोत्तम रूपाला को पशुपालन और डेयरी मंत्रालय

आरसीपी सिंह को इस्पात मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली

केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार के पहले इस्तीफे की झड़ी लग गई थी। शपथ ग्रहण समारोह के पहले 14 केंद्रीय मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दिया

इनकी हुई छुट्टी: 


रविशंकर प्रसाद
प्रकाश जावडेकर
रमेश पोखरियाल निशंक
डॉ. हर्षवर्धन
सदानंद गौड़ा
संतोष गंगवार
अश्विनी कुमार चौबे
बाबुल सुप्रियो
देबाश्री चौधरी
राव साहेब दानवे
संजय धोत्रे
रतनलाल कटारिया
प्रताप चन्द्र सारंगी
थावरचंद गहलोत

Share
Now