लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पुलिस प्रशासन को लेकर योगी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। शुक्रवार को शासन की ओर से 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए गए। इस फेरबदल में पुलिस कमिश्नर से लेकर एडीजी, डीआईजी, एसएसपी और एसपी स्तर के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।
जारी आदेश के मुताबिक, मोहित अग्रवाल को वाराणसी से स्थानांतरित कर प्रयागराज का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वहीं, प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर रहे पीयूष मोर्डिया को नई जिम्मेदारी देते हुए लखनऊ में एडीजी स्थापना के पद पर भेजा गया है।
सरकार की ओर से किए गए इस फेरबदल में प्रदेश के कई प्रमुख शहरों और जिलों की पुलिस व्यवस्था में बदलाव किया गया है। कुल 28 आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
इस तबादला सूची के बाद पुलिस महकमे में नई तैनातियों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अब देखना होगा कि नई जिम्मेदारियों के साथ अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन को किस तरह आगे बढ़ाते हैं।





