Home / Politics / इमरान मसूद का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- ‘हम भिखारी नहीं हैं’…

इमरान मसूद का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- ‘हम भिखारी नहीं हैं’…

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए गठबंधन को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि गठबंधन करने का यह तरीका सही नहीं है और कांग्रेस किसी के सामने सीटों के लिए गिड़गिड़ाने वाली नहीं है।दरअसल, समाजवादी पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए पांच उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। इसमें सहारनपुर की बेहट और सहारनपुर ग्रामीण सीटें भी शामिल हैं। इसी बीच सपा और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत चल रही थी। बताया जा रहा है कि सपा की ओर से कांग्रेस को 26 सीटों का शुरुआती प्रस्ताव दिया गया था।

इमरान मसूद ने सवाल उठाया कि जब दोनों पार्टियों के बीच बातचीत जारी है, तो उम्मीदवारों के नामों का ऐलान पहले कैसे कर दिया गया? उन्होंने कहा कि गठबंधन में दोनों दलों को सहयोगी की तरह काम करना चाहिए। अब इस पूरे मामले पर कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व क्या फैसला लेता है, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now