Home / News / तमिलनाडु: खड़ी ट्रेन के कोच में महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या, सीट के नीचे छिपाया शव… 4 दिन तक किसी को नहीं लगी भनक…

तमिलनाडु: खड़ी ट्रेन के कोच में महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या, सीट के नीचे छिपाया शव… 4 दिन तक किसी को नहीं लगी भनक…

तमिलनाडु के नागरकोइल रेलवे स्टेशन से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां मरम्मत के लिए खड़ी एक ट्रेन के कोच में करीब 50 वर्षीय महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। जांच में सामने आया कि महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई थी। हैरानी की बात यह है कि महिला का शव करीब चार दिनों तक ट्रेन के कोच में सीट के नीचे पड़ा रहा, लेकिन किसी को इसकी जानकारी नहीं हुई।पुलिस के मुताबिक, घटना 14 नवंबर की रात की है। आरोपी की पहचान 31 वर्षीय अय्यप्पन के रूप में हुई है, जो कन्याकुमारी जिले का रहने वाला है। जांच में पता चला कि आरोपी ने प्लेटफॉर्म पर अकेली घूम रही महिला को एक खाली ट्रेन के कोच में ले जाकर उसके साथ अपराध किया और फिर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को सीट के नीचे छिपाकर वहां से चला गया।

18 नवंबर की सुबह ट्रेन के कोच की सफाई के दौरान कर्मचारियों को दुर्गंध महसूस हुई। जांच करने पर सीट के नीचे महिला का शव मिला। इसके बाद रेलवे पुलिस को सूचना दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के साथ यौन हिंसा और हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी।रेलवे पुलिस ने स्टेशन पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति ट्रेन के कोच से बाहर निकलता दिखाई दिया। फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने अय्यप्पन की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, मृतक महिला की पहचान स्थापित करने की प्रक्रिया भी जारी थी।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now