आम आदमी पार्टी के बांका जिला अध्यक्ष इंजीनियर नंदलाल यादव की सराहनीय पहल पर रजौन में निःशुल्क चिकित्सा जांच एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के माध्यम से जरूरतमंद एवं स्थानीय लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श, इलाज और दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।
शिविर में फिजिशियन डॉ. दिलीप कुमार (MBBS), गीता क्लिनिक, पुनसिया द्वारा मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान शुगर, ब्लड प्रेशर सहित शरीर से संबंधित विभिन्न बीमारियों की जांच कर उचित चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। वहीं भागलपुर से पहुंचे दंत चिकित्सक डॉ. निखिल कुमार एवं डॉ. नाजिश ने लोगों के दांतों एवं मुंह की जांच कर आवश्यक सलाह दी।
इस सामाजिक एवं जनकल्याणकारी पहल में युवा जिलाध्यक्ष मयंक कुमार, जिला अध्यक्ष श्रम प्रकोष्ठ शैलजा नंद यादव, प्रखंड अध्यक्ष मुरलीधर कापरी, मंटू यादव एवं प्रखंड आप मीडिया प्रभारी अभिषेक यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
शिविर का आयोजन रजौन के जाने-माने समाजसेवी संजय यादव के आवासीय परिसर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय लोगों विष्णुदेव ठाकुर, दिवाकर यादव, मंटू दास, मिलन यादव, जवाहर यादव, प्रमोद, सुमन, प्रकाश, प्रीतम, मुनि लाल दास सहित अन्य लोगों का सराहनीय सहयोग रहा।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष इंजीनियर नंदलाल यादव की पहल की स्थानीय लोगों ने प्रशंसा की। उन्होंने यह साबित करने का प्रयास किया कि राजनीति केवल सत्ता और पद प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा करने का भी एक सशक्त माध्यम है। महंगी होती चिकित्सा व्यवस्था के दौर में निःशुल्क जांच, इलाज और दवा उपलब्ध कराना निश्चित रूप से गरीब एवं असहाय परिवारों के लिए बड़ी राहत है।
इंजीनियर नंदलाल यादव की यह पहल सामाजिक सरोकार, जनसेवा और मानवीय संवेदना का एक सराहनीय उदाहरण है। ऐसे प्रयास न केवल आम लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ते हैं, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी मजबूत करते हैं। मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ, बांका।








