Home / News / जल-जंगल-जमीन के लड़ाई क्रांतिकारी योद्धा को नमन, राठिया का एलान बिरसा के रास्ते से नहीं हटेंगे जनजातीय गौरव दिवस पर विधायक फूलसिंह राठिया ने सभी क्षेत्रवासियों को दी बधाई

जल-जंगल-जमीन के लड़ाई क्रांतिकारी योद्धा को नमन, राठिया का एलान बिरसा के रास्ते से नहीं हटेंगे जनजातीय गौरव दिवस पर विधायक फूलसिंह राठिया ने सभी क्षेत्रवासियों को दी बधाई

अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
रामपुर// जनजातीय गौरव दिवस पर रामपुर में गूंजा एक ही नाम — भगवान बिरसा मुंडा।

आदिवासी जननायक, जल-जंगल-जमीन की लड़ाई के क्रांतिकारी योद्धा बिरसा मुंडा जी की जयंती पर विधायक फूलसिंह राठिया ने उन्हें विनम्र वंदन करते हुए साफ संदेश दिया — आदिवासी अस्मिता से कोई समझौता नहीं होगा।

विधायक ने कहा —
बिरसा मुंडा सिर्फ एक नाम नहीं, एक आंदोलन हैं। उन्होंने अंग्रेजों से लेकर शोषण की हर ताकत से टक्कर ली। आज भी अगर आदिवासी के हक पर आंच आई, तो हम बिरसा के रास्ते पर चलकर लड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा का संघर्ष आज के युवाओं को सिखाता है — झुकना नहीं, डरना नहीं, अपने हक के लिए खड़ा होना है।
जनजातीय गौरव दिवस पर विधायक फूलसिंह राठिया ने सभी क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा — गौरव दिवस सिर्फ माला चढ़ाने का दिन नहीं, संकल्प लेने का दिन है जल, जंगल, जमीन और आदिवासी सम्मान की रक्षा का संकल्प।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now