Home / Breaking News / यूपी में सीटों को लेकर सपा-कांग्रेस के बीच पेच, कांग्रेस की 181 सीटों पर नजर

यूपी में सीटों को लेकर सपा-कांग्रेस के बीच पेच, कांग्रेस की 181 सीटों पर नजर

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस बार कांग्रेस गठबंधन में ज्यादा हिस्सेदारी चाहती है। वहीं समाजवादी पार्टी सीटों के बंटवारे में जीत की संभावना और उम्मीदवारों की मजबूती को अहम आधार मान रही है।

दरअसल, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 14 नवंबर को हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट में खुलासा किया कि कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में से 181 सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग की है। जब उनसे 180 सीटों की मांग को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि इसमें एक और जोड़ दीजिए।

दूसरी ओर, सपा के भीतर चल रही चर्चाओं के हवाले से कांग्रेस को करीब 30 से 40 सीटें दिए जाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, यह अभी कोई आधिकारिक सीट बंटवारा नहीं है।

कांग्रेस की नजर उन विधानसभा क्षेत्रों पर भी है, जहां पार्टी का पुराना संगठनात्मक आधार रहा है और जहां वह अपने उम्मीदवारों के जरिए मजबूत दावेदारी पेश कर सकती है। पार्टी की ओर से पहले करीब 180 सीटों की सूची भी सपा को दिए जाने की खबर सामने आई थी।

अब दोनों दलों के बीच होने वाली बातचीत में सीटों की संख्या के साथ-साथ उन विधानसभा क्षेत्रों पर भी मंथन अहम होगा, जिन्हें कांग्रेस अपने लिए प्राथमिकता में रख रही है।

फिलहाल दोनों दल गठबंधन को बरकरार रखने की बात कह रहे हैं, लेकिन असली तस्वीर सीटों के बंटवारे पर अंतिम सहमति बनने के बाद ही साफ होगी।

Tagged:
[post-views]
Share
Now