Home / Events / दिवाली पर विवाद राष्ट्रपति के अंगरक्षक के सर में मारी गली 2 दिन पहले…..

दिवाली पर विवाद राष्ट्रपति के अंगरक्षक के सर में मारी गली 2 दिन पहले…..

उत्तर प्रदेश के बागपत में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। गोपालपुर खड़ाना गांव में राष्ट्रपति भवन में तैनात अंगरक्षक सौरभ को पड़ोसी ने गोली मार दी। गोली उनके सिर में कान के पीछे लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के मुताबिक, सौरभ वर्ष 2021 में राष्ट्रपति के अंगरक्षक के पद पर भर्ती हुए थे। दिवाली के मौके पर वह दो दिन की छुट्टी लेकर अपने घर आए थे। रविवार रात वह अपने भाई विनीत और मिंटू के साथ घर के बाहर गली में पटाखे जला रहे थे। इसी दौरान गांव के धीरज और मोनू उर्फ प्रवीण ने पटाखे जलाने का विरोध किया। देखते ही देखते कहासुनी गाली-गलौज और मारपीट में बदल गई।

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर धीरज ने तमंचा निकालकर गोली चला दी। गोली पहले दीवार से टकराई और फिर सौरभ के सिर में जा लगी। इसके बाद आरोपियों ने उनके भाई विनीत और मिंटू के साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।घटना के बाद परिजन घायल सौरभ को अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उन्हें मेरठ रेफर किया गया, जहां निजी अस्पताल में ऑपरेशन कर सिर में फंसी गोली निकाल दी गई। फिलहाल सौरभ ICU में भर्ती हैं और उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now