Home / News / कल देशभर में दिवाली की धूम, जवानों के बीच पहुंचेंगे PM मोदी; जानें पटाखे जलाने का समय…

कल देशभर में दिवाली की धूम, जवानों के बीच पहुंचेंगे PM मोदी; जानें पटाखे जलाने का समय…

देशभर में आज यानी 8 नवंबर को दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही उन्होंने हर साल की तरह इस बार भी देश के वीर जवानों के बीच दिवाली मनाने की परंपरा जारी रखने की बात कही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जानकारी दी कि वह दिवाली मनाने के लिए छत्तीसगढ़ के बस्तर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह देश के बहादुर सुरक्षा कर्मियों के त्याग, बलिदान और निस्वार्थ सेवा को नमन करने के लिए वहां पहुंचेंगे। पीएम मोदी ने बस्तर को लेकर कहा कि जिस क्षेत्र में कभी नक्सलवाद का प्रभाव था, वहां अब विकास की नई तस्वीर दिखाई दे रही है।

वहीं, दिल्ली-NCR में दिवाली के मौके पर पटाखों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सीमित छूट दी है। आदेश के मुताबिक, 7 और 8 नवंबर को केवल प्रमाणित ग्रीन पटाखों की अनुमति सुबह 6 से 7 बजे और रात 8 से 10 बजे तक दी गई है। अस्पतालों, शिक्षण संस्थानों और निर्धारित साइलेंस जोन के 300 मीटर के दायरे में पटाखों पर रोक रहेगी।

खास बात यह है कि 9 नवंबर से दिल्ली-NCR में पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध फिर से लागू हो जाएगा। ऐसे में प्रशासन ने लोगों से सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now