Home / Politics / यूपी में पंचायत चुनाव को लेकर राजभर का बयान कहां मेरे हाथ में पावर नहीं होने दूंगा….

यूपी में पंचायत चुनाव को लेकर राजभर का बयान कहां मेरे हाथ में पावर नहीं होने दूंगा….

पिछड़ों के आरक्षण के बिना नहीं होंगे पंचायत चुनाव, ओमप्रकाश राजभर का दोटूक ऐलानलखनऊ: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने साफ कर दिया है कि पिछड़ों का आरक्षण तय हुए बिना प्रदेश में पंचायत चुनाव नहीं कराए जाएंगे। उन्होंने दोटूक कहा, “जब तक मेरे पास पावर है, पंचायत चुनाव नहीं होने दूंगा।”राजभर ने कहा कि पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उनसे लगातार सवाल किए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी उन्हें निशाना बनाया जा रहा है, लेकिन वह पिछड़ों के अधिकारों और आरक्षण के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं करेंगे।विधानसभा चुनाव के बाद ही पंचायत चुनाव की संभावनामंत्री ने संकेत दिए कि प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल विधानसभा चुनाव के बाद ही बजेगा। उन्होंने बताया कि 50 जिलों में आयोग का काम पूरा हो चुका है, जबकि 25 जिलों का काम अभी बाकी है। आयोग ने शेष कार्य पूरा करने के लिए तीन महीने का अतिरिक्त समय मांगा है।राजभर के इस बयान ने उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। अब देखना होगा कि पिछड़ों के आरक्षण और चुनाव की तारीखों को लेकर सरकार आगे क्या फैसला करती है।एक्सप्रेस न्यूज़ भारत

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now