Home / News / झालावाड़ और झालरापाटन में दीपावली विशेष अभियान’’‘‘खाद्य पदार्थों के 9 नमूने लिए गए’’

झालावाड़ और झालरापाटन में दीपावली विशेष अभियान’’‘‘खाद्य पदार्थों के 9 नमूने लिए गए’’

झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट

‘‘

झालावाड़ 04 नवम्बर। दीपावली के पावन पर्व पर आमजन को शुद्ध, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से, खाद्य सुरक्षा दल ने झालावाड़ और झालरापाटन क्षेत्र में व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया। ‘‘शुद्ध आहार – मिलावट पर वार’’ अभियान के तहत आधा दर्जन प्रमुख खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच की गई और कुल 9 नमूने (सैंपल) लिए गए।

अभिहित अधिकारी (खाद्य सुरक्षा) एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजिद खान ने जानकारी दी कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण, राजस्थान के आयुक्त अविचल चतुर्वेदी तथा जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ के दिशा-निर्देशों के अनुरूप यह विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।

अभियान के अन्तर्गत आज कुल 9 नमूने संग्रहित – खाद्य सुरक्षा दल ने दूध बर्फी, हीरामणि, मलाई बर्फी, राजभोग, काजू कतली, नुक्ती के लड्डू, सोनपापड़ी, मावा बर्फी और नमकीन के कुल 9 नमूने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत लिए हैं।

लैब जांच – इन सभी नमूनों को गुणवत्ता और शुद्धता की जांच के लिए खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्रयोगशाला, कोटा भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कारोबारियों को सख्त निर्देश – प्रतिष्ठान के मुख्य और स्पष्ट स्थान पर खाद्य अनुज्ञा पत्र (लाइसेंस/रजिस्ट्रेशन) प्रदर्शित करना अनिवार्य किया गया है। सभी कामगारों (कार्मिकों) के स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बनवाने और उच्च स्तर की साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए। मिठाइयों में खाद्य रंगों का उपयोग निर्धारित मानकों के अनुसार ही करने, बार-बार एक ही तेल में तलने से बचने और खाद्य पदार्थों को हमेशा ढककर रखने की हिदायत दी गई।

सीमाओं पर कड़ी निगरानी – त्योहारों के सीजन में मिलावटी खाद्य पदार्थों की आवक रोकने के लिए जिले की सीमाओं पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है।

कार्रवाई के दौरान उपस्थित दल – इस सघन निरीक्षण अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी जी.एस. गुर्जर, भूराराम गोदारा, आशीष सिंह कुशवाहा, सुनील कुमार, प्रवीण कुमार, जगदीश चंद्र नागर और अमर सिंह बेरवा सहित अन्य दल के सदस्य उपस्थित रहे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now